काशीपुर में पुलिस और एसओजी ने छापेमारी करके 12 जुआरियों को किया गिरफ्तार
एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में ऊधमसिंहनगर पुलिस का जुए के अवैध कारोबार पर करारा प्रहार, काशीपुर में जुए के अड्डे का भंडाफोड़, 12 आरोपी गिरफ्तार।
➡️ कोतवाली काशीपुर पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम ने मकान में संचालित जुए के अड्डे पर की छापेमारी।
➡️ मौके से जुआ खेलते हुए 12 आरोपी गिरफ्तार,नगदी एवं ताश की गड्डी बरामद।
अवैध गतिविधियों के विरुद्ध ऊधम सिंह नगर पुलिस की सख्त कार्यवाही लगातार जारी।